Friday, 30 January 2009
एमजे और विज्ञान पत्रकारिता में प्रवेश के लिए परीक्षा कार्यक्रम
Posted by पत्रकारिता विभाग at 12:36 pm 0 comments
Friday, 16 January 2009
एमजे और विज्ञान पत्रकारिता में प्रवेश मार्च में प्रारम्भ
Posted by पत्रकारिता विभाग at 5:14 pm 2 comments
Wednesday, 14 January 2009
विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह 28 फ़रवरी को
Posted by पत्रकारिता विभाग at 1:07 pm 1 comments
प्रियंका दुबे को प्रथम पुरस्कार
Posted by पत्रकारिता विभाग at 1:05 pm 2 comments
Tuesday, 6 January 2009
संयमित जीवन के साथ संयमित लेखन भी जरुरी
कार्यक्रम के पहले दिन तकनीकी सत्र था। जिसमें एमपीसैक्स की ज्वांट डायरेक्टर श्रद्धा बोस, एमपीसैक्स के डॉ. डी एम सक्सेना, बी. एल. शर्मा, विकास पत्रकारिता से जुड़े पत्रकार राकेश दीवान, यूनिसेफ की ऑफिसर इंचार्ज बीना बंदोपाध्याय ने भाग लिया. सभी विद्वानों ने एचआईवी/एड्स के वर्तमान परिदृश्य की चर्चा करते हुए इस कार्यशाला को एचआईवी/एड्स के खिलाफ मील का पत्थर बताया. साथ ही यह भी कहा कि संयमित जीवन के साथ संयमित लेखन भी जरूरी है ताकि उनके अधिकारों का उल्लंघन न होने पाए. इस बीमारी से लड़ने के लिए मीडिया और नागरिकों की साझेदारी को जरुरी बताया। इसके बाद वकील अनुराग श्रीवास्तव ने एचआईवी/एड्स प्रभावितों के अधिकारों से संबंधित विभिन्न धाराओं के बारे में विस्तार से बताया और इससे जुड़े विभिन्न मामलों कि भी चर्चा की। इसी दिन रात में एचआईवी/एड्स प्रभावित पर आधारित एक फ़िल्म माय ब्रदर निखिल का प्रदर्शन किया गया।
दूसरे दिन आईआईएमसी की प्रो. गीता बोम्मजई, हिमांचल विवि के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. टीडीएस आलोक, विकास संवाद के सचिन जैन तथा अलंकार मालवीय ने एचआईवी/एड्स पर अपने वक्तव्य दिए. फ़िर विद्यार्थियों ने एड्स/एड्स प्रभावितों और उनके काउन्सलरों से बात कर विभिन्न कहानियाँ, रेडियो और टेलीविज़न स्क्रिप्ट, डायरी और फीचर लिखे जिस पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक तिवारी, शरद द्विवेदी, निमिष कुमार, गिरीश उपाध्याय, मधुकर द्विवेदी, गिरीश उपाध्याय, कथाकार सुधीर सुमन के साथ ही यूनिसेफ के कम्युनिकेशन ऑफिसर भाई शेल्ली और एड्स/एड्स प्रभावितों और काउन्सलरों ने अपनी टिप्पणियां दी. यह सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा. चौथे दिन एमपीसैक्स के डॉ. डी. एम. सक्सेना ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब दिया इस दिन आयोजन की अनौपचारिक समाप्ति हुई. कार्यक्रम की औपचारिक समाप्ति विवि परिसर विकास भवन में 6 जनवरी को संपन्न हुई. इस अवसर पर विवि के कुलपति श्री अच्युतानंद मिश्रा, यूनिसेफ के रीजिनल डायरेक्टर हामिद अल बशीर, यूनिसेफ के प्रभाकर सिन्हा और संगीता कृष्णात्रे ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस तरह की कार्यशालाएं आगे भी कराने की बात कही.
Posted by पत्रकारिता विभाग at 3:16 pm 0 comments
