Thursday, 30 October 2008

विभाग में दीपावली के चमकदार क्षण









भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में दीपावली धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर एमजे थर्ड सेमेस्टर के अधिकांश छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। एमजे फस्ट सेमेस्टर के सभी छात्र घर गये है। कुछ दुसरे विभागों के छात्र जो घर नहीं जा सके थे, उन्होंने भी विभाग में ही आकर दिवाली मनाई। सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनायें।

Thursday, 23 October 2008

राजेंद्र शर्मा को मिलेगा गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा दिया जाने वाला गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान इस साल स्वदेश के प्रधान संपादक श्री राजेंद्र शर्मा को दिया जा रहा है। राजेंद्र शर्मा का चयन विवि के द्वारा गठित चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से किया गया है। समिति के सदस्यों में वरिष्ठ संपादक एवं लेखक श्री नारायण दत्त, दैनिक हिंदुस्तान व आउटलुक के पूर्व संपादक तथा नवदुनिया के प्रधान संपादक श्री आलोक मेहता, दिनमान, सारिका तथा संडे मेल के पूर्व संपादक, कवि, साहित्यकार पद्मश्री डॉक्टर कन्हैयालाल नंदन तथा नवभारत टाईम्स के पूर्व संपादक व नवनीत के संपादक विश्वनाथ सचदेव शामिल थे। श्री शर्मा को यह सम्मान २५ अक्टूबर को भारत भवन में प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यअतिथि विवि के महापरिषद के सदस्य डॉक्टर कन्हैयालाल नंदन एवं विशिष्ठ अतिथि पत्रिका समाचार पत्र के समूह संपादक श्री गुलाब कोठारी होंगे। समारोह के अध्यक्ष मध्य प्रदेश शासन के वित्तमंत्री श्री राघवजी होंगे।

Wednesday, 17 September 2008

हिन्दी दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम


Thursday, 11 September 2008

भारतीय मीडिया में है अपार संभावनाए

भोपालमाखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पत्रकारिता प्रभाग तथा अमेरिकन सेंटर मुंबई द्वारा बुधवार को पत्रकार डेनिअल पर्ल पर आधारित फ़िल्म माइटी हार्ट का प्रदर्शन किया गयायह फ़िल्म माइकल विंटरवोतम द्वारा निर्देशित थी इस फ़िल्म में डेनिअल पर्ल की आतंकवादियों द्वारा अपहरण , हत्या एवं अपने पति को बचने के लिए पत्नी मेरियन पर्ल के संघर्ष को बड़ी खूबी के साथ दिखाया गया है डेनिअल पर्ल की पत्नी का चरित्र प्रख्यात हॉलीवुड अदाकारा देंन फैटरमेन है इस फ़िल्म में इरफान खान की महत्वपूर्ण भूमिका है फ़िल्म के प्रदर्शन के पश्चात अमेरिकन सेंटर मुंबई की उपनिदेशक लिने बी गेटकोवासकी मोजूद थीं जिन्होंने पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत भी की और उनके सवालों के जवाब भी दिए

विशेष विकल्प 2008